खेत गए युवक का बाग में फांसी पर लटकता मिला शव
कौशाम्बी, जून 27 -- सरायअकिल थाना क्षेत्र के बहुंगरी निवासी एक युवक का शव शनिवार की सुबह गांव के बाहर बाग में पेड़ पर फांसी से लटकता मिला। उसने खुदकुशी की या फिर हत्या कर शव ठिकाने लगाया गयाा, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ फिलहाल कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस प्रकरण की छानबीन में जुटी हुई है।
युवक की पहचान बहुंगरी निवासी मणिलाल किसानी करते हैं। उनका 26 वर्षीय बेटा राजेश कुमार भी खेती के काम में हाथ बंटाया करता था। मणिलाल के मुताबिक, शनिवार की भोर राजेश नित्यक्रिया जाने को कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। सुबह करीब पांच बजे खेतों की तरफ गए ग्रामीणों ने बाग में राजेश का शव फंदे से लटका देखा तो दंग रह गए। घटना की जानकारी होने पर परिवार वाले भी रोते बिलखते म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.