बहराइच, मई 22 -- फखरपुर , संवाददाता। थानाक्षेत्र के हैबतपुर गांव के मजरा पंडितपुरवा में खेत गए किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। तीन दिन पूर्व भी आरोपियों के साथ विवाद हुआ था। उसी विवाद के चलते दोबारा गुरुवार की रात एक बजे हमलावरों ने किसान को मार डाला। जिले के फखरपुर थाने के हैबतपुर के मजरे पंडितपुरवा निवासी युवक से कुछ लोगों से तीन दिन पूर्व मारपीट हो गईथी।

हमले का विवरण गुरूवार रात को खेत में गए युवक पर हमलावरों ने जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। उसे फखरपुर सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। शुक्रवार सुबह घायल की मौत हो गई। इसकी भनक लगते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। गुरूवार को पुलिस ने केस दर्ज नही किया था। अब आनन फानन में के दर्ज कर नामजद को धर दबोचा है।

विवाद की जानका...