लखीमपुरखीरी, मार्च 12 -- नीमगांव थाना क्षेत्र के बेहटा अन्दापुर जाने वाले रास्ते पर एक अधेड़ का शव बरामद हुआ। राहगीरों ने अधेड़ की पहचान 48 वर्षीय राजू उर्फ राजकिशोर पुत्र गंगाराम निवासी गौरिया थाना फरधान के रूप में की। मृतक के बेटे अंकुल ने बताया कि यह दोपहर में साइकिल लेकर घर से रंगोई काटने के लिए निकले थे। शाम को मृतक अवस्था में बेहटा से अन्दापुर मार्ग पर पड़े मिले। बेहजम पुलिस को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समीम खान ने सूचना दी। मौके पर बेहजम पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...