बहराइच, अप्रैल 13 -- बहराइच, संवाददाता। एक विवाहिता युवती खेत जाने को निकली थी। उसका रास्ते में अपहरण हो गया। जब युवती न खेत पहुंची, न ही घर आई तो पीड़ित परिजनों ने तलाश में असफल होने पर गांव के ही दो युवको को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। नानपारा कोतवाली के एक गांव में यह वारदात पांच अप्रैल की रात में हुई। युवती रात नौ बजे खेत जाने को कह कर निकली। जब काफी समय तक वह घर नही आई तो घर की महिलाए उसे तलाशने खेत गई। वह न तो खेत में मिली। न ही घर आई थी। युवती की सभी संभावित जगहों पर तलाश की गई। पता न चलने पर रविवार रात कोतवाली में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने दो को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.