फतेहपुर, मार्च 1 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के मकनपुर गांव में रविवार सुबह खेतों में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवती के गले में दुपट्टा कसा हुआ था। दुपट्टे से गला घोंट कर युवती की हत्या की गई है। गले में निशान हैं। चेहरे पर भी चोट के निशान हैं। दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। युवती शनिवार सुबह से घर से लापता थी। परिजनों ने प्रेमी पर हत्या किये जाने का आरोप लगाया है। पुलिस केस दर्ज आरोपी की तलाश में जुटी है। मकनपुर निवासी राजकरन पाल के खेतों से मिट्टी खुदाई हुई है। खेत में गड्ढा है। जिसमें थोड़ा पानी भरा हुआ है। सुबह ग्रामीण खेतों की ओर गए थे। तभी गड्ढे में युवती का शव दिखाई दिया। ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को गड्ढे से बाहर निकाला। युवती सल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.