भागलपुर, अक्टूबर 3 -- अररिया। रानीगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत गुणवंती वार्ड संख्या एक में धान खेत गई महिला को विषैला सर्प ने डस लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में सर्पदंश महिला का इलाज किया जा रहा है। सर्पदंश महिला रानीगंज प्रखंड क्षेत्र के गुणवंती वार्ड संख्या एक निवासी बताया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...