खेत गई महिला की सर्पदंश से मौत
बाराबंकी, मई 19 -- बाराबंकी। कोठी थाना के पूरेबाज मजरे कोठी गांव में सोमवार की शाम मेंथा के खेत में पानी लगाने गई महिला को सांप से डस लिया। जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पूरेबाज मजरे कोठी गांव निवासी पुखराजा (41) पत्नी सुखराम रावत सोमवार की शाम करीब 7:30 बजे घर से एक किलोमीटर दूर स्थित खेत में मेंथा की फसल में पानी लगाने गई थी। खेत में पानी लगाने के दौरान उसे सांप ने काट लिया था। मामले की जानकारी होने पर परिजन उसे सीएचसी कोठी ले गए थे। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां रात करीब 11 बजे उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.