कौशाम्बी, अप्रैल 12 -- संदीपनघाट के जीवनगंज गांव में रविवार की सुबह घर के पीछे खेत गई महिला की करंट लगने से मौत हो गई। खेत में करंट उतरा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सैनी कोतवाली के रघुनाथपुर (पचंभा) गांव की रवीना देवी पत्नी नरेश शनिवार को अपनी मायके जीवनगंज गांव गई थी। रविवार की सुबह वह घर से निकलकर पीछे खेत की ओर गई थी। खेत में 11 हजार वोल्टेज का खंभा लगा हुआ है। इसी के बगल में ट्रांसफॉर्मर लगा हुआ है। ट्रांसफॉर्मर की वजह से खेत में करंट दौड़ रहा था। महिला जैसे ही खेत में पहुंची वह करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। जानकारी होने पर परिजन रवीना को अस्पताल लेकर गए, लेकिन डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतका के पांच बच्चे हैं। इनमें तीन बेटियां व दो बेटे हैं। रवीना की मौत से परिजनों में हाहाकार ...