कौशाम्बी, अगस्त 3 -- पइंसा थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी 14 साल की बेटी शनिवार को खेतों की ओर चारा काटने जाने की बात कहकर घर से निकली थी। इसी के बाद संदिग्ध दशा में लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी सुराग नहीं लगने पर पीड़ित पिता ने अनहोनी की आशंका जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मुकदमा कायम कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...