भागलपुर, अप्रैल 5 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। राज्य के विभिन्न जिलों में किसानों के खेतों में लगे फसल की सुरक्षा को लेकर गृह विभाग ने जिलों को दिशा-निर्देश जारी किया है। गृह विभाग ने जारी निर्देश में कहा कि अभी खेतों में गेहूं, मसूर आदि लगा है। जिनके फसल कटकर खेत-खलिहान में रखे जा रहे हैं, वहां सूखी फसल या फसल अवशेष (भूसा) में अत्यधिक तापमान बढ़ने, बिजली के तार से शॉर्ट सर्किट एवं अन्य कारणों से आग लगने की घटनाओं में वृद्धि होने की सूचनाएं प्राप्त हो रही हैं। ऐसी स्थिति में व्यापक जन-धन की क्षति होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। विभाग ने जिलों को जारी निर्देश में कहा कि वे इस संबंध में आवश्यक सतर्कता एवं एहतियात उपाय सुनिश्चित करने के लिए दिशा-निर्देशों का पालन कराएं। डीएम अपने-अपने क्षेत्र में झुग्गी-बस्तियों, बाजारों, गोदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.