बहराइच, मार्च 6 -- बहराइच, संवाददाता। खेत को निकली किशोरी लापता हो गई। दो युवकों के अपहरण किए जाने की बात कही जा रही है। किशोरी के परिजनों ने इस मामले में दो को नामजद कर केस दर्ज किया गया है। रामगांव थाने के एक गांव निवासी 16 वर्षीय बेटी दो मार्च की भोर में लगभग पांच बजे घर से खेत जाने को निकली । फिर वह काफी देर तक जब घर नही आई। मामले को छिपाए रख तलाश की गई। पता न चलने पर दो युवकों को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। पीड़ित ने बताया कि उसकी बेटी खेती किसानी मवेशियों की देखभाल को खेत गई थी। गांव के ही एक युवक ने देहात कोतवाली के टिकोरा मोड़ निवासी लवकुश की मदद से अपहरण कर लिया गया है। उसे बेटी के साथ अनहोनी घटना की आशंका है। पुलिस ने किशोरी की तलाश में कई गांव में दबिश डाली है। किशोरी व नामजद आरोपियों का सुराग नही लगा है।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.