बहराइच, मार्च 13 -- बहराइच, संवाददाता। किशोरियों के अपहरण के मामले लगातार बढ़ रहे है। बौंड़ी थाने के एक गांव में खेत को निकली किशोरी का रास्ते में अपहरण हो गया। तलाश में कोई भी सुराग न लगने पर पीड़ित परिजनों ने गांव के ही एक युवक को नामजद कर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कराया है। बौंड़ी थाने के एक गांव निवासनी 14 वर्षीय किशोरी न मार्च की शाम सात बजे गांव के बाहर स्थित खेत पर जाने को निकली थी। वह खेत नही पहुंची तो खेत में किसानी कर रहे परिजन घर आए। तो पता चला कि किशोरी खेत जाने को निकली थी। किशोरी की सभी संभावित स्थानों पर तलाश की जाने लगी। उसका कोई सुराग नही लगा। तलाश के दौरान पता चला कि गांव का ही एक युवक नौ मार्च की शाम सात बजे से गायब है। उसके परिजन इस बात को छिपा रहे है। तब युवक को नामजद कर थाने में तहरीर दिए जाने पर पुलिस ने अपहरण...