खेत के विवाद में युवक पर जानलेवा हमला
संतकबीरनगर, जून 7 -- धर्मसिंहवा, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के डबरा गांव में खेत के बंटवारे के विवाद को लेकर एक युवक पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।डबरा गांव निवासी अभिषेक राय ने पुलिस अधीक्षक को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि 4 जून की सुबह करीब 6:30 बजे वह अपने खेत में धान का बीज डालने गया था। इसी दौरान पुरानी रंजिश और खेत के बंटवारे को लेकर उसके पट्टीदार उससे विवाद करने लगे और कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि कुछ देर बाद विपक्षी डंडा, बैट और चाकू लेकर खेत पर पहुंचे और अभिषेक राय पर हमला कर दिया। पीड़ित का कहना है कि हमले में उसके सिर, सीने, पेट, हाथ और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.