बरेली, मई 11 -- शाही, संवाददाता। ग्राम मंसूरगंज में खेत के विवाद को लेकर गत 8 मई की शाम मारपीट हुई। आरोप है कि पड़ोसी ने 10 वर्षीय बच्चे और उसके दादा से गाली-गलौज कर मारपीट की। पुलिस ने रविवार को आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया। रामबाबू के पुत्र ने बताया उनका खेत आरोपी केदार के खेत के पास है। 8 मई को खेत में लगे पेड़ अज्ञात व्यक्ति ने काट दिए थे, उन्हें केदार पर शक हुआ। पूछने वह झगड़े पर उतारू हो गया। केदार परिजनों के साथ राम बाबू के घर पहुंचा। रामबाबू के 10 वर्षीय प्रपौत्र पवन से गाली-गलौज व मारपीट की। बचाव करने पर दादा राम बाबू से भी मारपीट की। ग्रामीणों पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए। राम बाबू की तहरीर पर पुलिस ने रविवार को आरोपी केदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घायल को सीएचसी भेजा। हालत गंभीर होने पर सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया।

हिंदी हिन...