बरेली, अप्रैल 25 -- बरेली। गांव अब्दुल्लापुर माफी निवासी सूरजपाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार सुबह वह अपने बेटे कुंवर पाल के साथ खेत पर पहुंचे तो देखा कि उनका भाई बालक राम अपने बेटों सत्यवीर, राहुल और राजपाल के साथ ट्रैक्टर से उनका खेत जोत रहा था। उन्होंने विवाद टालने के लिए कहा कि जितना चाहे खेत जोतकर मेड़ डाल दें, उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। इस पर आरोपी उग्र हो गए और गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। उ फावड़े से सिर पर प्रहार कर उन्हें घायल कर दिया। मारपीट में उनका दाहिना हाथ भी तोड़ दिया। बचाने आय बेटा कुंवर पाल भी घायल हो गया। किसी तरह वे लोग जान बचाकर भागे और थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...