खेत के विवाद में फायरिंग, पुलिस ने हथियार और 11 गोलियों के साथ आरोपी को दबोचा
मुंगेर, सितम्बर 6 -- मुंगेर, निज संवाददाता। मुफस्सिल थानाक्षेत्र के बाकरपुर में शनिवार को खेत में लगे सिंचाई मीटर को क्षतिग्रस्त करने का विरोध करने पर दबंगों द्वारा गोलीबारी करने का मामला सामने आया है। हालांकि, घटना की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस डायल 112 की टीम ने एक आरोपी को हथियार और कारतूस के साथ धर दबोचा। मामले को लेकर बाकरपुर निवासी मो. एहतेशाम (पिता- स्व. मो. मुश्ताक) ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
घटना का विवरण पीड़ित के अनुसार, 4 सितंबर को गांव के ही मो. जियाउल हक (पिता- मो. जहांगीर) ने उनके खेत में लगे बिजली मीटर को क्षतिग्रस्त कर दिया था। 5 सितंबर की सुबह जब वे खेत पर बने केबिन में पहुंचे तो मीटर टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 को दी, जिसके बाद पुलिस टी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.