खेत के विवाद में दो पक्षों में मारपीट
कन्नौज, मई 19 -- कन्नौज। सदर कोतवाली में तिर्वा क्रासिंग पर खेत के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर ठकुरन निवासी पूनम देवी पत्नी रघुनन्दन ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुये बताया कि 13 मई की दोपहर वह सरायमीरा तिर्वा क्रासिंग स्थित अपनी समोसे की दुकान पर बैठी थी। तभी कानपुर के अरौल अमीनावाद निवासी उदयभान पुत्र शिव कुमार वहां पहुंच गया और खेत के विवाद को लेकर उसे गालीगलौज करने लगा। बिरोध करने पर उसने पूनम देवी को दुकान से खीच कर मारपीट शुरू कर दी। शोरगुल सुन आसपास के लोग वहां जमा हो गये। लोगों को आता देख हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुये वहां से भाग निकला। जबकि उदयभान ने पुलिस को बताया कि पूनम देवी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.