बदायूं, फरवरी 5 -- बदायूं, संवाददाता। सहसवानक्षेत्र के गांव ढाकारा पुख्ता की रहने वाली गीता पत्नी कृषण मुरारी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर गांव के कुछ लोगों व स्थानीय पुलिस कर्मियों पर मिलीभगत कर खेत में खड़े पेड़ को कटवाने का आरोप लगाया। शिकायत में पुलिस कर्मियों पर धमकी देने और झूठे मुकदमे में फंसाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। गीता का कहना है कि उसके खेत में पूर्वजों व पति द्वारा लगाए गए यूकेलिप्टस, शीशम समेत लाखों रुपये कीमत के पेड़ थे, जिन पर दबंगों ने अवैध रूप से कब्जा कर कटान करवा दी। इस मामले में पहले भी मुकदमे दर्ज हुए, लेकिन प्रभावी कार्रवाई न होने से आरोपियों के हौसले बढ़ गए और दोबारा पेड़ का कटान करवा दिया गया। महिला ने मामले में निष्पक्ष जांच व परिवार की सुरक्षा की मांग की है।गीता का यह भी आरोप है कि पुलिस कर्मियों के सहयोग स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.