खेत के रास्ते को लेकर विवाद, दबंगों ने की पिटाई व तोड़फोड़
बलरामपुर, अप्रैल 23 -- बलरामपुर, संवाददाता। देहात कोतवाली क्षेत्र में जमीन व रास्ते के विवाद को लेकर मारपीट और तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना 22 अप्रैल की सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित के अनुसार वह अपने खेत की ओर जा रहा था, तभी गांव के ही कुछ लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली से भूसा लेकर रास्ते से गुजर रहे थे। इसी दौरान आरोपियों ने पीड़ित के खेत के पास लगे प्लास्टिक पाइप को तोड़ दिया। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया, तो आरोप है कि दबंगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया। यह भी पढ़ें- लाठी-डंडों से पीटा, चार पर रिपोर्ट दर्ज आरोपियों ने उसे लाठी-डंडों से पीटा। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई और पत्नी को भी नहीं बख्शा गया।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.