बदायूं, मार्च 28 -- वजीरगंज क्षेत्र के गांव ब्योली के रहने वाले अश्वनी कुमार सिंह पुत्र महावीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि उन्होंने अपना खेत वासदेव पुत्र रामकुमार के पास गिरवी रखा था। 24 मार्च को वह खेत छुड़ाने के लिए पैसे लेकर पहुंचे और हिसाब करने को कहा। इसी बात पर वासदेव, आकाश पुत्र वासदेव, ऊदल पुत्र राजवीर व वासदेव की पत्नी ने गाली-गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कराया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...