शामली, जून 22 -- चौसाना अमलापुर में एक किसान ब्रजपाल के खेत मे खडे लिप्टिस के पेडो को जिजौला के ग्रामीण ने बल्लामाजरा के लक्कड कटे को बेच दिए और बेचने की एवज मे 50 हजार रूपयें की ठग लिए। लक्कडकटा पेड काटने पहुॅचा तो किसान को सच्चाई का पता लगा। पीडित किसान ने लक्कड कटे को पेड काटने से रोक दिया। कहासुनी के बाद लक्कडकटा मौके से चला गया। पीडित ने पुलिस को मामले की शिकायत की है。

घटना का विवरण अमलापुर निवासी किसान ब्रजपाल के खेत में यूकेलिप्टस के पेड़ खड़े हैं। आरोप है कि जिजौला निवासी एक व्यक्ति ने किसान की जानकारी और अनुमति के बिना इन पेड़ों का सौदा बल्लामाजरा के एक लकड़कटे से कर दिया। आरोपी ने पेड़ बेचने के नाम पर लकड़कटे से करीब 50 हजार रुपये भी ले लिए।बताया जाता है कि जब लकड़कटा पेड़ों की कटाई करने के लिए खेत पर पहुंचा तो किसान ब्रजपाल को पूरे मा...