उन्नाव, जून 17 -- मोहान। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के पिछवाड़ा गांव में खेत के पास घूरे के निकट मिला नवजात शिशु स्वस्थ है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की। इसी दौरान गांव निवासी अधिवक्ता रामबक्स ने बच्चे के पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने की इच्छा जताई। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर मंगलवार रात बाल संरक्षण अधिकारी संजय मिश्रा के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाल संरक्षण अधिकारी ने बताया कि डॉक्टरों की जांच में बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है। बच्चे की सुरक्षा और देखभाल की व्यवस्था की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...