खेत के पास खनन करने से मना करने पर रात में किसान को पीटने उसके घर पहुंचे खनन माफिया
बरेली, जून 22 -- नवाबगंज। नवाबगंज थाना क्षेत्र के सुनौर गांव के भगवानदास की देशनगर गांव में जमीन है। एक खनन माफिया उनके खेत की मेड़ से मिला कर दूसरे खेत में अवैध खनन कर रहा है। जिसका उन्होंने विरोध करते हुए अपने खेत की मेड़ से दो मीटर आगे खनन करने को कहा। जिससे गुस्साया खनन माफिया उनसे मारपीट पर उतारु हो गया। आरोप है। कि रविवार को रात में खनन माफिया अपने साथियों को साथ लेकर उनसे मारपीट करने के लिए उनके घर आ धमका। जिससे परेशान किसान ने सोमवार को भाकियू नेताओं के साथ एसडीएम को शिकायती पत्र दे कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.