कानपुर, जनवरी 8 -- कंपिल, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ग्राम त्योरखास निवासी सूर्यकांत ने पुलिस को दो गई तहरीर में बताया कि उनके गांव के पास स्थित खेत में आलू की फसल लगी हुई है। खेत पर बोरिंग के लिए एक कमरा बना हुआ है, जिसमें दो बोरी खाद, एक मशीन, बैटरी, तीन फावड़े तथा लगभग 5 किलो तार का बंडल रखा हुआ था। पीड़ित के अनुसार मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने कमरे की छत पर लगा ढक्कन उठाकर तथा सरिया काटकर कमरे में रखे सामान को चुरा गए। बुधवार सुबह जब वह खेत पर पहुंचे और कमरे का ताला खोलकर देखा तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। किसान ने थाने पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष नितिन कुमार ने बताया है कि इस सम्बन्ध में कोई सूचना नहीं मिली है फिर में जांच करवाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...