खेत के ऊपर से गए तार से निकली चिंगारी से लगी आग
सुल्तानपुर, अप्रैल 10 -- लंभुआ, संवाददाता : लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कुर्मियान गांव में खेत से गए बिजली के तार से निकली चिंगारी से कई साढ़े चार गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि तेज हवा के चलते डोमनेपुर गांव से रामपुर कुर्मियान गांव के चकमार्ग के किनारे मौजूद खंभे से निकले बिजली के तार आपस में टकरा गए, जिससे चिंगारी निकली और नीचे तैयार गेंहू की फसल में आग लग गई। आग की लपट एवं धुआं देखते ही आसपास के काफी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। इस घटना में अखिलेश वर्मा, शिवप्रसाद वर्मा, रामकुमार यादव, श्रीदीन रजक, मुख लाल रजक समेत कई किसानों की करीब साढ़े चार बीघा गेहूं की फसल जल गई और उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। घटना की सू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.