चित्रकूट, मार्च 7 -- चित्रकूट। संवाददाता सरधुवा थाना क्षेत्र के बिहरवा गांव में खेत की सिंचाई कर लौटे किसान अचानक हालत बिगड़ गई। उसे पेट में तेज दर्द की शिकायत थी। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।बिहरवां निवासी 35 वर्षीय किसान अवधेश विश्वकर्मा गुरुवार को अपने खेत में गेहूं की फसल की सिंचाई रहा था। वह सिंचाई करने के बाद शाम करीब आठ बजे वापस घर लौटा। इसके बाद उसने खाना खाया। थोड़ी ही देर में उसके पेट में तेज दर्द उठा। कुछ ही देर उसकी तबीयत अधिक बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डाक्टरों ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया। मृतक अवधेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो भाइयों ...