मिर्जापुर, जनवरी 1 -- पटेहरा। मंगलवार की रात बनकी गांव निवासी एक किसान की मौत हो गई। वह रात को नौ बजे खेत की सिंचाई कर घर लौटा और भोजन करने के बाद घर में सो गए। इसी बीच रात को एक बजे बबलू कोल(35) उल्टी होने पर पत्नी को बताया कि मुझे ठंडी लग गई है। इतना कह कर सोने चले गए। जब वह बुधवार की सुबह बिस्तर से नहीं उठे तब पत्नी उन्हें जगाने गई तो चारपाई पर मृत पड़े थे। पति की हालत देख पत्नी ने तत्काल दीपक पटेल को जानकारी दी। उन्होंने तत्काल बबलू कोल को पीएचसी पटेहरा ले गए, जहा डाक्टर राजकुमार ने मृत घोषित कर दिए। मृतक को तीन पुत्र एक पुत्री है। एक पुत्र की शादी हो गई है। पिता रामा कोल पत्नी सरोज व भाई राजकुमार का रो-रो कर बुराहाल हो गया है। दीपक पटेल ने बताया कि राजस्व विभाग को किसान के मौत की सूचना दे दी गई है। इस संबंध में मड़िहान तहसीलदार आशीष ...