लखीमपुरखीरी, फरवरी 28 -- लखीमपुर। पसगवां थाना क्षेत्र के रंगरेजपुर गांव में शुक्रवार देर रात खेत की सिंचाई करने गए युवक की करंट से मौत हो गई। मकसूदपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विमल वर्मा पुत्र रामभजन खेत की सिंचाई के लिए निजी नलकूप पर गया था। वहां खेत में पड़ी बिजली की लाइन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों के अनुसार, विमल रात करीब 10 बजे खेत पहुंचा था। एक घंटे बाद जब वह लौटा नहीं, तो परिजन खोजने गए। खेत में उसका शव बिजली के तार के पास पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में पता चला कि टूटा बिजली का तार खेत में पड़ा था, लेकिन तार कैसे पहुंचा, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कुछ लोगों का कहना है कि खेत में जंगली शूकर के शिकार के लिए बिजली के तार बिछाए गए थे, उसी की चपेट में ...