खेत की रखवाली को निकले किसान की संदिग्ध हालात में मौत
इटावा औरैया, अगस्त 24 -- इटावा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। की रखवाली करने निकले 33 वर्षीय किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सोमवार सुबह उसका शव गांव की सड़क किनारे पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे स्वजन ने उसकी पहचान उदय राजपूत पुत्र स्व. रूप सिंह के रूप में की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।हरदासपुरा गांव निवासी 33 साल के उदय राजपूत रविवार शाम खेत की रखवाली करने के लिए घर से निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। सोमवार सुबह गांव वालों ने गांव के बाहर सड़क के किनारे उदय का शव पड़ा देखा। जानकारी पर परिजन पहुंचे तो कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई होरम सिंह ने बताया कि उदय की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। आशंका ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.