अयोध्या, जुलाई 14 -- शुजागंज (अयोध्या), संवाददाता। अयोध्या जनपद के शुजागंज चौकी क्षेत्र के रहीमगंज गांव में खेत की रखवाली करने गए किसान की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हादसे और हत्या, दोनों बिंदुओं पर मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, 70 वर्षीय किसान कमलेश कुमार उर्फ भक्त सोमवार रात अपने खेत की रखवाली करने ट्यूबवेल पर गए थे। देर रात वहां बनी झोपड़ी में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटें देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक कमलेश की मौत हो चुकी थी और झोपड़ी भी जलकर राख हो गई थी。

घटना की जानकारी घटना की सूचना मिलते ही रुदौली कोतवाल संजय मौर्य ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की छानबीन की। ग्रामीणों के मु...