महोबा, मई 27 -- महोबकंठ, संवाददाता। खेत की रखवाली कर रहे किसान की लाठी डंडों से हमला बोलकर हत्या कर शव खेत में फेंक दिया। किसान के घर न पहुंचने पर पत्नी ने खोजबीन की तो शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।थाना क्षेत्र के गांव पिपरी निवासी हरनारायण राजपूत खेती कर परिवार का भरण पोषण करता था। सोमवार की शाम किसान खेत में बनी कोठी में गया जहां से मंगलवार को घर नहीं पहुंचा। मंगलवार की शाम पत्नी सुनीता खोजते हुए खेत पहुंची तो किसान का शव खेत में खून से लथपथ पड़ा था। शरीर और सिर में चोटों के गहरे निशान थे। पत्नी के शोर मचाने पर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर सीओ कुलपहाड़ रविकांत गोंड पुलिस बल ...