हमीरपुर, फरवरी 12 -- हमीरपुर। देर रात खेत की रखवाली करने बाइक से निकले दो दोस्तों को ट्रक ने टक्कर मार दी। ट्रक के पहिए में फंसकर बाइक काफी दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में गंभीर रूप से घायलों में एक की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। जबकि दूसरे को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना ललपुरा के टीकापुर डांडीपुर गांव निवासी 22 वर्षीय छोटू निषाद व 30 वर्षीय अमित कुमार निषाद दोनों आपस में मित्र है। दोनों ने छानी गांव में खेत बटाई में लिया था। बुधवार की रात करीब 9:00 बजे दोनों घर से खेतों की रखवाली करने को बाइक से निकले थे। जैसे ही इनकी बाइक छानी गांव से बजेहटा मोड़ के पास पहुंचीं, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। बाइक ट्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.