औरैया, फरवरी 1 -- फफूंद, संवाददाता। थाना क्षेत्र के गांव दौलतपुर में खेतों पर फसल की रखवाली कर रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सुबह खेत पर चाय देने पहुंचे बेटे ने पिता को जगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। बाद में निजी चिकित्सक ने किसान को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गांव दौलतपुर निवासी 58 वर्षीय रणधीर सिंह यादव खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। बताया गया कि वह खेतों पर लगी समर में बने कमरे में ही रहकर फसल की रखवाली करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे वह घर से भोजन करने के बाद खेतों पर चले गए थे। खेत देखने के बाद वह समर के कमरे में सो गए। रविवार सुबह करीब छह बजे उनका पुत्र अर्जुन सिंह यादव चाय लेकर खेत पर पहुंचा। जब उसने पिता को जगान...