बुलंदशहर, जनवरी 30 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव जैनपुर में खेत की मेढ़बंदी करने गए तीन भाईयों पर दबंगों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में एक भाई गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही बेहोश हो गया, जिसे नाजुक हालत में जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर किया गया है। देहात पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह नामजद एवं अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली देहात में यमुनापुरम कालोनी निवासी पीड़ित राजकुमार सिंह पुत्र सुखवीर सिंह ने तहरीर देकर बताया कि 28 जनवरी को वह अपने भाई टीकम और सोनू के साथ जैनपुर स्थित अपने गोदाम के पास खेत की मेढ़बंदी कर रहे थे। उसी दौरान गांव के ही संदीप, सुनील, सुरेश, हितेश, मोहित और गांव बनी उटावली के रुपेंद्र समेत दो-तीन अन्य अज्ञात पुरुष व दो महिलाओं ने वहां पहुंच...