बांदा, अगस्त 22 -- बांदा,संवाददाता। मवेशी चराते समय खेत की मेड़ में बैठी महिला को सर्प ने डस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे पीएचसी ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कमासिन थाना क्षेत्र के साड़ा सानी गांव निवासी राजाभइया ने बताया कि उसकी 60 वर्षीय भाभी कमला देवी पत्नी शिरोमन शुक्रवार की दोपहर खेत की मेड़ में बैठ कर मवेशी चरा रही थी। उसका देवर राजा भइया नजदीक स्थित खेत में धान की बेड़ लगा रहा था। तभी सर्प ने कमला देवी के दाहिने कूल्हे के पास डस लिया। कुछ देर के बाद कमला देवी की हालत खराब होने लगी। वह लड़खड़ाते हुए अपने देवर के पास पहुंची और सर्प के काटने की बात बताई। परिजनों ने पहले उसका घरेलू इलाज किया, लेकिन हालत में सुधार न होने पर उसे पीएचसी कमासिन ले जाया गय...