खेत की मेड़ के पीछे विवाद, मारपीट
फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 22 -- कायमगंज, संवाददाता। कम्पिल क्षेत्र के गांव मिस्तनी निवासी राहुल, अमन व जनपद बदायूं के थाना उसावा के गांव मिलकियां निवासी संदीप को पुलिस घायल अवस्था मे मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लाई। घायल अमन ने बताया कि वह और उसके चाचा राहुल खेत मे मक्का बो रहे थे। तभी गांव के ही उसके बराबर खेत वाले आये और बोले कि खेत की मेड़ कैसे टेड़ी कर दी है। उसने कहा कि मेड तो उनके द्वारा जैसे बनाई गईं है वैसे ही बनी है। इसी बात को लेकर विवाद के साथ मारपीट कर दी। अमन व राहुल को पिटता देख उनके रिश्तेदार संदीप बचाने गए तो उन्हें भी मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। कस्बा चौकी प्रभारी ने बताया मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.