खेत की मेढ़ के विवाद में महिला से मारपीट
पीलीभीत, जून 28 -- बरखेड़ा। थाना बरखेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम करनापुर निवासी तारावती पत्नी रघुवीर सिंह ने थाना बरखेड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमें कहा गया कि 16 अप्रैल 2026 को वह अपने खेत पर काम कर रही थीं। गांव के रामनाथ पुत्र हेमराज तथा जयदेव पुत्र तोताराम खेत की मेढ़ काटने लगे। विरोध पर दोनों ने गाली-गलौज की और रामनाथ ने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी वहां से चले गए। पीड़िता का कहना है कि उसने पहले भी चौकी पर शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- खेत की मेढ़ के विवाद में महिला से मारपीट
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.