खेत की मेढ़ काटने का विरोध करने पर दंपति को पीटा, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
बलरामपुर, मई 20 -- बलरामपुर। गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम लिलवा में खेत की मेढ़ काटने का विरोध करना एक दंपति को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसियों ने महिला और उसके पति की लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता रोली पत्नी संत प्रकाश निवासी ग्राम लिलवा ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनके पाटीदार छोटू, जग्गन और विमला ने उनके खेत की सरहद की मेढ़ काट दी। 18 मई को शाम करीब 4:30 बजे जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लात-घूंसों व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- मेड़ काटने का विरोध करने पर दंपति को पीटा, तीन पर मुकदमा दर्ज शोर सुनकर जब उनके पति संत प्रकाश बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उन्हें भी मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.