रुद्रपुर, जून 13 -- सितारगंज। खेत की मेड़ को लेकर शनिवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट और हंगामे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों के पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गांव मगरसड़ा में खेत की मेड़ को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने झगड़े का रूप ले लिया। इससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था प्रभावित होने लगी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों के कुलवंत सिंह, कुलदीप सिंह, प्रीतम सिंह, दलेर सिंह और शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...