खेत की मेड़ को लेकर विवाद, किसान से मारपीट का आरोप रिपोर्ट दर्ज
हरदोई, जून 15 -- सुरसा (हरदोई)। थाना क्षेत्र के ग्राम बारेपुर मजरा मोना में खेत की मेड़ को लेकर हुए विवाद में एक किसान के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ थाना सुरसा में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। ग्राम बारेपुर मजरा मोना निवासी हरीराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 जून की शाम करीब 5:30 बजे वह अपने खेत में धान की बेड़ में पानी लगा रहा था। इसी दौरान पानी मेड़ के रास्ते दूसरे खेत की ओर जाने लगा, जिस पर उसने मेड़ पर मिट्टी रखकर पानी का बहाव रोक दिया। यह भी पढ़ें- खेत की मेड़ काटने का लगाया आरोप आरोप है कि इसी बात को लेकर गांव के अंकित, देवेश और बुद्धपाल मौके पर पहुंच गए और मेड़ पर रखी मिट्टी को लेकर विवाद करने लगे। हरीराम का कहना है कि आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और विरोध करने पर लाठी-डंडो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.