बिजनौर, मार्च 20 -- नांगल सोती। खेत की मेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया जिसमें एक पक्ष के घायल दो लोगों में एक की हालत नाजुक बनी है उसे चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर किया है। पांच लोगों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। नांगल थाना क्षेत्र के गांव शहजादपुर निवासी दो सगे भाई महेंद्र सिंह और पप्पू की नांगल गंगा खादर में कृषि भूमि है। पप्पू पक्ष का आरोप है कि महेंद्र पक्ष ने खेत की मेड़ काट दी थी। इसको लेकर दोनों भाइयों के परिजनों में खेत पर गाली गलौज और कहासुनी हो गई थी। इसके बाद पप्पू और उसका पुत्र मोनू अपने घर आ रहे थे। आरोप है कि तभी रास्ते में खड़े दूसरे पक्ष के कोमल, यशपाल उर्फ टिंकू, महेंद्र, जयपाल सिंह, लाल सिंह ने उन्हें घेर लिया और लाठी तथा सरियों से वार कर पप्पू और मोनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पु...