खेत की मेड़ काटने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट
बदायूं, मई 24 -- खेत की मेड़ काटने के विवाद में घर में घुसकर मारपीट करने, गालीगलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चोई का है। यहां के रहने वाले हरपाल पुत्र अंतराम ने तहरीर देकर बताया कि वह खेतीबाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता है और उसका खेत गांव परसोना के रकबे में स्थित है, जहां उसने मकान भी बना रखा है। आरोप है कि उसके खेत की मेड़ मेडया टीकाराम, मोहन लाल पुत्रगण रामलाल, रामफूल पुत्र टीकाराम और तारावती पत्नी टीकाराम अक्सर काटते रहते हैं और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हैं।तीन मई की शाम उक्त लोगों ने खेत की मेड़ काट दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज की और बाद में लाठी-ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.