मुजफ्फरपुर, जुलाई 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। हथौड़ी थाने के झौआ गांव में खेत की मेड़ काटने के विवाद में भाला मारकर किसान रामबहादुर राय (50) की हत्या मामले में उनके भाई जगरनाथ राय ने एफआईआर दर्ज कराई थी। कहा था कि खेत की मेड़ काटे जाने व धान उखाड़ने को लेकर 13 अगस्त 2000 को विवाद हुआ। भाला लगने से रामबहादुर राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, लाठी डंडे, फरसा व गड़ासा से मारपीट में मनोज राय, शिवजी राय व शेरबहादुर राय गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अधिवक्ता सर्वदेव झा ने बताया कि एफआईआर में 11 नामजद किए गए थे। कोर्ट में सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान से सात अन्य आरोपितों का नाम मुकदमे में जुड़ा। सेशन ट्रायल के दौरान इसमें से पांच की मौत हो गई। कुल 13 आरोपितों के विरुद्ध सेशन-ट्रायल चला, जिसमें कोर्ट ने 12 को सजा सुनाई। यह भी पढ...