मिर्जापुर, जून 27 -- चुनार। कोतवाली क्षेत्र के भौरही गांव में एक किसान ने खेत से अवैध रूप से मिट्टी खनन कर बेचने का आरोप लगाया है। पीड़ित किसान कन्हैया लाल का कहना है कि रात में जेसीबी और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से खेत की उपजाऊ मिट्टी खोद ली गई। सुबह खेत पर पहुंचने पर करीब छह फीट गहरा गड्ढा मिला। किसान ने खनन विभाग और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं ग्रामीणों ने क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लगाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- रात के अंधेरे में अवैध खनन पर नहीं लग रहा अंकुश, दौड़ी टीमें

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...