अमरोहा, जून 7 -- थाना क्षेत्र के गांव मुकारमपुर के जंगल में शुक्रवार की देर रात को एक तेंदुआ खेत की तारबंदी में फंस गया। तेंदुए के फंसे होने की सूचना फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। बताया गया है कि कुछ दिन पूर्व इसी तेंदुए ने एक किसान पर हमला कर उसे घायल कर दिया था, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ था। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना दिए जाने के काफी देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान तेंदुआ घंटों तक तारों में उलझा रहा। बाद में वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद तेंदुए का सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है। डिप्टी रेंजर मनोज चौधरी ने बताया कि फिलहा...