खेत की पराली की चिंगारी से विद्यालय में लगी आग, लाखों का सामान जला
बांदा, जून 24 -- पैलानी। किसानों द्वारा खेतों में पराली जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं।इसका खामियाजा अब एक शिक्षण संस्थान को भुगतना पड़ा।थाना क्षेत्र के चिल्ला गांव में स्थित सहयोग आश्रम उर्दू जूनियर हाई स्कूल में बुधवार की शाम करीब सात बजे भीषण आग लग गई, जिससे विद्यालय के दरवाजे,फर्नीचर,बोर्ड, काग़ज़ात आदि जलकर राख हो गया।बताया गया कि विद्यालय के समीप खेत में जलाई गई पराली की चिंगारी तेज हवा के साथ आश्रम परिसर तक पहुंच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और परिसर में अफरा-तफरी मच गई।आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़ पड़े।विद्यालय के प्रधानाचार्य जयराज ने बताया कि आग लगने से विद्यालय का काफी सामान जलकर नष्ट हो गया।सूचना मिलते ही चिल्ला थाना प्रभारी आनंद साहू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।वहीं भा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.