बांदा, मार्च 28 -- बांदा। संवाददाता कमासिन थाने के खरौली गांव निवासी रामसवारी पत्नी अशोक सिंह ने गांव के अमर सिंह वर्मा पुत्र मइयादीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट में कहा है कि एसडीएम के आदेश पर 2018 में खेत में पथरगडी कराई गई थी। पड़ोसी ने चार साल बाद पथरगडी उखाड़ कर फेंक दी और वहां अवैध तरीके से मकान बनवा रहा है। विरोध करने पर फरजी मुकदमे में फंसाने जान से मारने की धमकती देता है और मारपीट करता है। वह दबंग व गुंडा है और कभी भी नुकसान पहुंचा सकता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.