शाहजहांपुर, जून 30 -- थाना क्षेत्र में चकरोड किनारे खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई तारबाड़ के पास मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अमईपुर सड़ा से आगे सूरजूआपुर गांव के पास सुबह करीब 11 बजे ग्रामीणों ने तारबाड़ के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतक की पहचान थाना कटरा क्षेत्र के खड़सार गांव निवासी रामआसरे के बेटे गुड्डू (30) के रूप में हुई। वह गटर सफाई का काम करता था और अविवाहित था। यह भी पढ़ें- चकरोड किनारे तार की बाड़ में फंसा मिला युवक का शव शव मिलने की सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी रामेंद्र सिंह ने बताया कि पूछताछ में युवक के शराब पीने का आदी होने और मिर्गी के दौरे आने की जानकारी मिल...