अलीगढ़, जून 2 -- जट्टारी, संवाददाता। टप्पल थाना क्षेत्र के गांव छातंगा में खेत की तारबंदी को नुकसान पहुंचाने का विरोध करना एक किसान और उसके साथी को भारी पड़ गया। आरोप है कि दबंगों ने दोनों पर लाठी-डंडों और सब्बलों से हमला कर घायल कर दिया। बाद में फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव घरबरा निवासी कुलवेन्द्र सिंह पुत्र रविंद्र सिंह ने थाना टप्पल में दी तहरीर में बताया कि उनके खेत गांव छातंगा (गौतमबुद्धनगर) सीमा के निकट स्थित हैं। फसल को आवारा पशुओं और जंगली जानवरों से बचाने के लिए उन्होंने खेत के चारों ओर सीमेंटेड खंभे लगवाकर तारबंदी कराई थी। यह भी पढ़ें- खेत में तोड़फोड़, फसल नष्ट करने का आरोप आरोप है कि 30 मई की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव मेहंदीपुर निवासी हयात खान, उसके प...