बदायूं, अप्रैल 8 -- मक्के की फसल की रखवाली करने गए किसान की सर्पदंश से मौत हो गई। खेत पर काम के दौरान हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मामला कादरचौक थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव का है। यहां के रहने वाले 63 वर्षीय किसान सुरेश पुत्र ख्याली सोमवार शाम मक्के की फसल की रखवाली करने और जानवरों से फसल बचाने के लिए तरकाशी कर रहे थे। इसी दौरान खेत में सांप ने उन्हें डस लिया। कुछ देर बाद जब उनकी हालत बिगड़ी तो परिजनों को सांप के डसने की जानकारी हुई।परिवार के लोग सुरेश को तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया औ...